{"_id":"6a97134ae2681d60be076ccb","slug":"video-16-families-have-reached-the-relief-camp-65-people-have-arrived-so-far-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहत शिविर में पहुंचे 16 परिवार, 65 लोग अब तक आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच तटीय इलाकों से लोगों के सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेवादा, अशोक नगर, गंगा नगर, कछार-मऊ कछार और राजापुर क्षेत्र से अब तक 16 परिवार राहत शिविर में पहुंच चुके हैं, जबकि कुल करीब 65 लोगों के आने की सूचना है।
पिछली बार बाढ़ के दौरान सभी राहत शिविरों को मिलाकर यहां करीब 1200 से 1300 लोग पहुंचे थे। इस बार भी प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर तैयार किए हैं। कैंट हाईस्कूल सदर बाजार, स्वामी विवेकानंद स्कूल अशोक नगर और प्राइमरी विद्यालय राजापुर में शिविर बनाए गए हैं। ये शिविर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में हैं।
हालांकि अभी इन तीनों शिविरों में लोगों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल म्योर रोड स्थित बाबा चौराहा के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही प्रभावित परिवारों ने पहुंचना शुरू किया है। प्रशासन की ओर से यहां ठहरने के साथ भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। विवेक सिंह राहत शिविर केंद्र प्रभारी ने बताया कि
शिविर में सुबह नाश्ते में सूजी का हलवा, चाय, केला व छोटे बच्चों के लिए दूध दिया जा रहा है। वहीं भोजन में दाल, चावल, सब्जी और पूरी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित लोगों के आने के साथ ही राहत शिविरों में व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।