{"_id":"6a96c4fb69e39d27c5066b22","slug":"video-man-dies-after-suffering-burns-outside-sister-house-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जायदाद विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बहन के घर के बाहर झुलसे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जायदाद विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बहन के घर के बाहर झुलसे भाई की मौत
रामतीर्थ रोड क्षेत्र में जायदाद विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलसे पलविंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इस घटना के लिए उसकी बहन और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे हरमनदीप सिंह ने बताया कि उनके दादा शाम सिंह की संपत्ति को लेकर उनकी बुआ सुमन बाला और फूफा प्रेम सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि करीब 10 से 15 वर्षों से संपत्ति को लेकर तनाव बना हुआ था और मामला अदालत तक भी पहुंच चुका था।
हरमनदीप के अनुसार, घटना वाले दिन उनके पिता पलविंदर सिंह घर से पाठ करने की बात कहकर निकले थे। कुछ समय बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि रामतीर्थ रोड के पास वह आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। परिवार उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल ले गया।
परिवार का दावा है कि अस्पताल ले जाते समय पलविंदर सिंह ने होश में आने पर अपनी बहन और जीजा को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। बाद में उन्हें भल्ला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मृतक की बहन और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों समेत पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।