फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनौरी धमाका: थमीं तीन की सांसें, अपनों को पुकारता रहा तो कोई डॉक्टर से बोला- बचा लीजिए, रुलाने वाला था मंजर

Tue, 01 Sep 2026 10:46 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Tue, 01 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

सोमवार को एसआरएन अस्पताल में घायल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13) और अंजू (32) को मृत घोषित कर दिया। पांच अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
As Manauri blast victim kept calling out to his loved ones, someone pleaded with doctor
कौशाम्बी में धमाका - फोटो : अमर उजाला

एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी... सोमवार को चारों तरफ मरीजों की आवाजाही और भाग-दौड़ के बीच अचानक माहौल बदल गया। एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचने लगे। किसी के शरीर पर चोट के निशान थे तो कोई पूरी तरह से झुलसा था। किसी को अपने परिवार की चिंता थी तो किसी को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं कोई मौत की खबर न सुना दे। इमरजेंसी में पहुंचे घायलों के साथ परिजन भी बदहवास थे। कोई अपनों का नाम लेकर पुकार रहा था।

As Manauri blast victim kept calling out to his loved ones, someone pleaded with doctor
कौशाम्बी में धमाके के बाद ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद।

तो कोई डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़कर बस एक ही बात कह रहा था, 'साहब किसी तरह बचा लीजिए।' इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पांच वर्षीय प्रियांजलि, प्रवीण सिंह (13) और अंजू (32) को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर पहले तक जिन अपनों को बचाने की उम्मीद में परिजन अस्पताल पहुंचे थे उनके सामने अब मौत की सच्चाई थी। प्रियांजलि की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इमरजेंसी में मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। वहीं, तीनों शव एसआरएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

As Manauri blast victim kept calling out to his loved ones, someone pleaded with doctor
धमाके के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी। - फोटो : संवाद।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी प्रियांजलि, पिता बैंक में कैशियर
प्रियांजलि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पिता कौशाम्बी के बैंक में कैशियर हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए थे। घर में प्रियांजलि के साथ उसके दो भाई, मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। अस्पताल पहुंचे मामा मंजीत बच्ची की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
As Manauri blast victim kept calling out to his loved ones, someone pleaded with doctor
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : संवाद।

पांचों घायलों को एसआरएन में चल रहा
इलाज घायल सविता देवी (33), उर्वशी (16), राजेश कुमार (45), माला देवी (36) और अनीता (35) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति | पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
As Manauri blast victim kept calling out to his loved ones, someone pleaded with doctor
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

चार घायलों की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर
एसआरएन अस्पताल में पांच घायल पहुंचे। इनमें से सविता, उर्वशी, राजेश कुमार और अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। घायल माला देवी खतरे से बाहर हैं। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा, एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह व डॉ. अमित सिंह टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर के ट्रायज रूम पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed