{"_id":"6a96bd339733b56cd90e5102","slug":"video-path-cleared-for-land-for-new-substation-in-bichpuri-construction-work-to-begin-soon-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिचपुरी में नए उपकेंद्र के लिए भूमि का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिचपुरी में नए उपकेंद्र के लिए भूमि का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
आगरा के तहसील सदर के बिचपुरी क्षेत्र में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सहारा-सराय में उपकेंद्र के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टेंडर भी आवंटित हो गया है। अब भूमि का सीमांकन कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उपखंड अधिकारी साइट-सी सिकंदरा राकेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत उपकेंद्र को मंजूरी मिल चुकी है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपकेंद्र का निर्माण छह से आठ माह में पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग की योजना अगली गर्मी से पहले इसे चालू करने की है। उन्होंने बताया कि गांव सहारा-सराय में गाटा संख्या 67 की 1680 वर्गमीटर बंजर भूमि उपकेंद्र के लिए आवंटित की गई है। उपखंड अधिकारी साइट-सी सिकंदरा राकेश कुमार बताते हैं कि नया उपकेंद्र बनने से बिचपुरी और आसपास के क्षेत्रों के 12 से 14 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। वर्तमान में बढ़ते विद्युत भार के कारण क्षेत्र में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उपकेंद्र शुरू होने से पथौली समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।