{"_id":"6a8ae25584a4735c4c01a7b8","slug":"video-kavaugdha-lkara-ataral-sa-hakara-nakal-shavabhakata-ka-jatatha-bl-bma-ka-jayakara-sa-gaja-nagara-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ लेकर अतरौली से होकर निकला शिवभक्तों का जत्था, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ लेकर अतरौली से होकर निकला शिवभक्तों का जत्था, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा नगर
सावन के पावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। शनिवार को रामघाट (गंगा घाट) से गंगाजल भरकर कांवड़ियों का एक जत्था अतरौली नगर से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। कांवड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त केसरिया वस्त्र धारण किए, कंधे पर कांवड़ लिए "बोल बम - हर हर महादेव" के जयघोष करते हुए नगर की सड़कों से निकले। अतरौली पहुंचने पर स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की।
कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने रामघाट से गंगाजल लिया है और अब अपने गांव/शहर के शिवालय में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे रास्ते डीजे पर शिव भजनों की धुन और भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।