{"_id":"6ae03bf375c84d1fc6034bbe","slug":"ed-raids-in-raipur-and-durg-team-examines-documents-at-sushil-villa-pandari-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: सुशील विला में दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम, जानें क्या है मामला
Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सुशील विला पर पुलिस का पहरा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ईडी की टीम कागजों की छानबीन कर रही है।
मंगलवार की सुबह की गई ईडी की छापेमारी से रायपुर और दुर्ग जिले में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम पंडरी इलाके के रवि नगर में सुशील विला पहुंची है। घर के अंदर दस्तावेजों और कागजों की छानबीन कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल का जवान तैनात रहा।
फिलहाल, खबर लिखे जाने तक यह मालूम नहीं चल सका है कि किस मामले में ईडी ने रेड मारी है। क्या मामला है और कौन व्यक्ति इस जांच के दायरे में है? दूसरी ओर ईडी की ओर से भी इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। वहीं दुर्ग जिले में भी किस संबंध में रेड पड़ी है। यह भी अज्ञात है। फिलहाल ईडी की टीम दोनों जगहों पर जांच कर रही है। कार्रवाई से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।