फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting of votes for Aligarh-Hathras district begins in Agra MLC elections

एमएलसी चुनाव: आगरा में अलीगढ़-हाथरस जनपद की मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आने वाला है पहला रुझान

Tue, 27 Oct 2026 10:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 27 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

आगरा के यमुनापार स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना शुरू हो गई है। शिक्षक व स्नातक के प्रत्याशी वहां डटे हुए हैं। सभी में मतगणना धुक-धुक बनी हुई है। उनके समर्थक मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Counting of votes for Aligarh-Hathras district begins in Agra MLC elections
आगरा में मतगणना हुई शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को अलीगढ़ और हाथरस जनपद में मतदान हुआ। अलीगढ़ में शिक्षक सीट पर 52.61 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 47.49 प्रतिशत वोट पड़े हैं। हाथरस में शिक्षक सीट पर 62.16 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 46.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

विज्ञापन


आगरा के यमुनापार स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना शुरू हो गई है। शिक्षक व स्नातक के प्रत्याशी वहां डटे हुए हैं। सभी में मतगणना धुक-धुक बनी हुई है। उनके समर्थक मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मतगणना की इस प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी के शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने प्रशासनिक अमले और सत्तारूढ़ दल पर बड़ा हमला बोला है। अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है। माना जा रहा है कुछ ही देर में पहला रुझान जारी कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एमएलसी चुनाव 2026 मतगणना
आगरा खंड में दो सीटों पर हुआ चुनाव 

  • स्नातक
  • शिक्षक


प्रत्याशी

  • आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
  • आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार 


प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा 

स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी 
समाजवादी पार्टी
स्नातक: शशांक यादव
शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल 

प्रत्याशी मैदान में

  • शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
  • स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed