{"_id":"6a490656aac06fc2c0025c01","slug":"video-igalsa-ka-chhatara-garavasha-saghal-na-maharaja-shavaja-para-lkha-agaraja-pasataka-tha-lina-kama-bka-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"इगलास के छात्र गर्विश सिंघल ने महाराजा शिवाजी पर लिखी अंग्रेजी पुस्तक \"द लाइन कम बैक\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इगलास के छात्र गर्विश सिंघल ने महाराजा शिवाजी पर लिखी अंग्रेजी पुस्तक "द लाइन कम बैक"
कस्बा इगलास की न्यू आनंद विहार कॉलोनी निवासी कक्षा सातवीं के छात्र गर्विश सिंघल ने महाराजा शिवाजी की वीरता पर एक अंग्रेजी पुस्तक लिखी है। "द लाइन कम बैक" नामक यह पुस्तक 18 जून से ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध है। गर्विश ने बताया कि उसे अपनी मां अलका सिंघल की दुबई निवासी सहेली के बेटे से पुस्तक लिखने की प्रेरणा मिली। वह शिवाजी महाराज की जीवनी से प्रभावित था। उसने रंजीत देसाई की "शिवाजी द ग्रेट मराठा" पुस्तक का अध्ययन किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश में उसने अंग्रेजी में यह पुस्तक लिखी। माता-पिता के सहयोग से ब्री बुक्स प्रकाशन गुड़गांव से संपर्क किया गया। 91 पेज की यह पुस्तक 18 जून को प्रकाशित हुई। इसकी कीमत पांच सौ पचास रुपये रखी गई है। इस उपलब्धि से उसके माता-पिता और संबंधी गौरवान्वित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।