फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspicious death of a married woman; case registered against 10 people, including the husband.

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 13 Sep 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a married woman; case registered against 10 people, including the husband.
क्वार्सी क्षेत्र के निशातबाग इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, छर्रा क्षेत्र के मोहल्ला पठानान निवासी प्यारे नवी ने अपनी बहन समीला (22) का निकाह 23 मई 2025 को निशातबाग निवासी इस्ताक के साथ किया था। भाई का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर समीला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायतों के जरिए समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। शुक्रवार देर रात ससुरालियों ने समीला की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। सीओ सर्वम सिंह ने बताया है कि भाई की तहरीर पर पति इस्ताक सहित इस्फाक, सवीरन, मुरादन, इलमा, अलीहसन, मेहंदी हसन, सलमान, शबनम और गुलफसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति इस्ताक को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed