{"_id":"6a8ee9030ac766b555085e6e","slug":"video-youth-dies-due-to-electric-shock-during-rain-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में करंट से युवक की माैत, परिवार में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में करंट से युवक की माैत, परिवार में मची चीखपुकार
आगरा के एत्मादपुर कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तकिया चौराहे पर साउंड सिस्टम लगाया गया था। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला सतोली निवासी 25 वर्षीय छोटू उर्फ दीपक साउंड बजने के स्थान पर अपने दोस्तों के पास रुक गया। तभी बारिश होने लगी। अचानक उसके हाथ मे लगी लीड में करंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन वहां मौजूद उसके साथी उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हाईवे किनारे घर पर शव को ले आए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी देवेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई मोनू ने बताया कि छोटू घर से बाजार कुछ खाने की कहकर गया। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता था। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक मौत हुई है। पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।