Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Yard Remodeling in Dholpur to Affect 14 Trains Passing Through Agra, Maximum Impact on September 15
{"_id":"6a9fc808b35dfdfde9036fb0","slug":"video-yard-remodeling-in-dholpur-to-affect-14-trains-passing-through-agra-maximum-impact-on-september-15-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धौलपुर यार्ड री-मॉडलिंग से आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धौलपुर यार्ड री-मॉडलिंग से आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर
आगरा। धौलपुर स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग और धौलपुर–गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन कार्य के चलते आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 8 से 17 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में ट्रेनें 15 से 60 मिनट तक लेट होंगी। इससे आगरा के यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ सकता है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कार्य के लिए प्री एनआई और एनआई किया जा रहा है। 15 सितंबर को 11808 आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20, समता एक्सप्रेस 45 और तमिलनाडु संपर्क क्रांति 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। कई अन्य ट्रेनें 20 से 50 मिनट तक रोकी जाएंगी। झेलम और पातालकोट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में 15 से 60 मिनट तक प्रभावित होंगी। आगरा से यात्रा करने वालों को कनेक्टिंग ट्रेन और अन्य जरूरी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। उन्होंने यात्रियों से रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।