{"_id":"6a733c12c7eb22d3ee054853","slug":"video-woman-gives-birth-to-son-after-experiencing-labor-pains-on-train-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजी किलकारी, ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजी किलकारी, ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने बेटे को दिया जन्म
साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में सफर के दौरान 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो रेल मदद पर मदद मांगी सूचना मिलते ही रेलवे सक्रिय हो गया। ट्रेन में टिकट जांच कर्मचारी ने मदद संभाली और आगरा कैंट पर मेडिकल टीम तैयार रही। ट्रेन प्लेटफॉर्म पांच पर पहुंची तो चिकित्सक ने महिला को अटेंड किया। हालांकि महिला ने कोच में ही बेटे को जन्म दिया| बाद में अस्पताल भेज दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि चार अगस्त को गाड़ी संख्या 12548 साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में पीएनआर संख्या 8550603251 से माधुरी (22) परिवार के साथ साबरमती से आगरा कैंट आ रही थीं। उन्हें बर्थ संख्या 36, 37 और 38 मिली थीं। सुबह 6:24 बजे प्रसव पीड़ा की रेल मदद शिकायत संख्या 2026080401917 मिली। सूचना पर ट्रेन में तैनात टिकट जांच कर्मचारी को अटेंड करने भेजा गया। आगरा कैंट के उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य को मेडिकल टीम तैयार रखने को कहा गया। ट्रेन सुबह सात बजे प्लेटफॉर्म पांच पर पहुंची। डॉ. अवंतिका सिन्हा ने माधुरी को अटेंड किया और रेलवे अस्पताल रेफर किया| परिवार ने रेलवे की तत्परता की सराहना की और रेल मदद पर सकारात्मक फीडबैक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।