{"_id":"6afb4083fb51e96ab10216d3","slug":"video-villagers-troubled-by-failure-to-construct-pontoon-bridge-over-the-chambal-river-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"न चली बोट और न बना पांटून पुल: 90 किमी से अधिक का लंबा चक्कर, दो राज्यों के 150 गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न चली बोट और न बना पांटून पुल: 90 किमी से अधिक का लंबा चक्कर, दो राज्यों के 150 गांवों के लोग परेशान
मुरैना (मध्य प्रदेश) के सहसपुरा एवं बाह (आगरा) के कैंजराघाट स्थित चंबल नदी पर 15 अक्टूबर से संचालित होने वाला पांटून पुल एक महीने की समयावधि बीतने के बाद भी नहीं बन सका है। पुल पर आश्रित रहने वाले दो राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोगों को अपना सफर तय करने के लिए 90 से 150 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। निराश ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा समय से पुल निर्माण न होने पर नाराजगी जताई है, बनाए जाने की मांग उठाई है। चंबल नदी के कैंजराघाट पर 15 अक्टूबर से 15 जून तक पांटून पुल एवं 15 जून से 15 अक्टूबर तक मोटर बोट का संचालन होना चाहिए। निर्धारित तिथि को एक महीना बीतने के बाद भी पांटून पुल नहीं बना है। मोटर बोट का संचालन भी नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से दोनों राज्यों के 150 से ज्यादा गांवों के लोग मझधार में फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड आगरा के अधिशाषी अभियंता राघवेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि कैंजराघाट पर पुल निर्माण की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।