{"_id":"6afaf0ab934102fcab08dfd2","slug":"video-chhatha-paja-para-bhaugdha-ma-kathha-catatana-para-yavaka-ka-hataya-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा पर भीड़ में कंधा टकराने पर युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा पर भीड़ में कंधा टकराने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
रोहतक। छठ पूजा पर भीड़ में कंधे से कंधा टकराने से सोमवार सुबह छह बजे 18 साल के युवक डेयरी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय विक्रम की हमलावर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई 22 वर्षीय विक्की गंभीर रूप से घायल है। एसडीएम की हिदायत के बावजूद तैनात पुलिस वारदात नहीं रोक सका।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी विक्रम अपने परिवार के साथ सुबह पांच बजे छठ पूजा के लिए भालौठ ब्रांच पर प्रशासन की तरफ से बनाए गए घाट पर गया था। घाट नंबर तीन पर भीड़ ज्यादा होने के कारण विक्रम का दूसरे युवक से टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौच होने पर आरोपी युवक विक्रम को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ आया और विक्रम से मारपीट शुरू कर दी। उधर से विक्रम का भाई विक्की अपने साथियों सहित आ गया। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। हमलावर युवक विक्रम व विक्की को चाकू मारकर भाग गए। घायलों को पीजीआई ले जाया गया विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी राजकरण का कहना है कि मामूली कहासुनी पर झगड़ा हुआ है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।