Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Youth dies by suicide by hanging himself from a ceiling fan; suicide note also recovered.
{"_id":"6afaefe5e954d8974a073d84","slug":"video-youth-dies-by-suicide-by-hanging-himself-from-a-ceiling-fan-suicide-note-also-recovered-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंखे पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद
रेवाड़ी। शहर के माता चौक के समीप किराये के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दुकान पर नहीं पहुंचने पर दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी ने जंगले से अंदर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर जगन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव उग्राऊ निवासी रोहित उर्फ दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 साल से रेवाड़ी में रह रहा था। पिछले पांच साल से बस स्टैंड के पास स्थित द मोबाइल स्टोर पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
शनिवार रात कमरे पर आया था रोहित:
जानकारी के अनुसार रोहित शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान से अपने कमरे पर आया था। रविवार को वह दुकान पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भी जब वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा। कर्मचारी ने वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद कर्मचारी ने जंगले से अंदर झांककर देखा तो रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य साथियों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की।
सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार:
पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में रोहित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। साथ ही उसने परिवार के मोबाइल नंबर लिखकर शव परिजनों को सौंपने की बात कही है। रोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
-----------
वर्जन:
जगन गेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।