Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Pollution wreaks havoc; AQI reaches 433 at night. With reports of eye irritation and breathing difficulties, the Municipal Council has deployed an anti-smog gun.
{"_id":"6afaefd8f9376f7f1a04ae07","slug":"video-pollution-wreaks-havoc-aqi-reaches-433-at-night-with-reports-of-eye-irritation-and-breathing-difficulties-the-municipal-council-has-deployed-an-anti-smog-gun-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण का कहर, रात में AQI 433 तक पहुंचा; आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी, नगर परिषद ने चलाई एंटी स्मॉग गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण का कहर, रात में AQI 433 तक पहुंचा; आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी, नगर परिषद ने चलाई एंटी स्मॉग गन
फतेहाबाद।शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण ने इस बार पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार रात के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 433 तक पहुंच गया। हवा में घुला जहरीला धुआं और धूल लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगा है। शहरवासियों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सोमवार सुबह नगर परिषद की ओर से शहर में एंटी स्मॉग गन चलाकर पानी का छिड़काव करवाया गया, ताकि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को कम किया जा सके। हालांकि प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण इसका असर सीमित नजर आ रहा है।
वहीं, जिले में पराली जलाने के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब तक पराली जलाने के 14 मामले सामने आ चुके हैं। खेतों में पराली जलने से उठने वाला धुआं भी वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। सुबह और रात के समय धुंध व धुएं के कारण स्थिति और गंभीर हो रही है।
बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।