{"_id":"6abb812dd1bd4eb61f0dc3c8","slug":"video-video-shri-ji-rath-yatra-held-in-bah-on-kshamavani-parv-jain-devotees-dance-to-devotional-songs-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का', क्षमावाणी पर्व पर निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा, गीत भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का', क्षमावाणी पर्व पर निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा, गीत भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बाह। क्षमावाणी पर्व के समापन पर बाह में सोमवार को श्रीजी की रथयात्रा का आयोजन किया गया। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 'रथ तो चले प्रभु वीर का, संकट कटे हर जीव का' गीत गाते हुए जैन श्रद्धालु निकले। सदर बाजार, सुनरट्टी, तकिया शहर, स्टेट हाइवे से होकर गुजरी रथयात्रा में क्षमावाणी का पर्व है आया, वैर-भाव सब दूर भगाया....... त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की आदि गीत भजनों पर जैन श्रद्धालु जमकर झूमे। रथयात्रा की जगह जगह पर पुष्प वर्षा के बीच आरती उतारी गई। समापन पर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। इससे पहले श्रीजी का अभिषेक, पूजन एवं जलधारा के बाद हुए विधान में आचार्य रोहित शास्त्री ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। क्रोध और अहंकार का त्याग कर नम्रता अपनानी चाहिए। जाने-अनजाने मन, वचन या कर्म से किसी भी जीव को पहुंचाई गई ठेस के लिए हृदय से क्षमा मांगने एवं सबको माफ करने का पर्व है क्षमावाणी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिल कर क्षमा प्रार्थना की। इस दौरान अखिल जैन, महेश चन्द्र रपरिया, विनोद जैन, मनोज कुमार जैन, हर्षित जैन, मनीष जैन, अमित जैन, नवीन जैन, निक्कू जैन, दिनेश जैन, रौनक जैन, रचना जैन, सोनाली जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।