{"_id":"6abe366a383fef1a2b0b30e6","slug":"video-video-500-women-to-get-vaccines-to-prevent-cervical-cancer-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 500 महिलाओं को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 500 महिलाओं को लगेगी वैक्सीन
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा महोत्सव पर श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट की ओर से 4 अक्तूबर को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 महिलाओं को एंटी सर्वाइकल वैैक्सीन लगेगी। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में बुधवार को इसका पोस्टर जारी किया गया।
मुख्य सलाहकार डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में त्वचा, पेट, हृदय, हड्डी रोग समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। ईसीजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, थायराइड, शुगर समेत विभिन्न जांचें भी निशुल्क होंगी। मुख्य संरक्षक सरजू बंसल और संरक्षक घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि शिविर में चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन और चश्मे की भी निशुल्क सुविधा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल, सचिव मयंक जैन, विनोद गोयल, महावीर मंगल, रामरतन मित्तल, मुन्नालाल बंसल, डॉ. सपना गोयल, डॉ. अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।