{"_id":"6a8d4f85b2785d22e6016c63","slug":"video-two-youths-on-a-motorcycle-clashed-with-a-salesman-after-being-refused-petrol-assault-alleged-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल न देने पर सेल्समैन से बाइक सवार दो युवकों का विवाद, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट्रोल न देने पर सेल्समैन से बाइक सवार दो युवकों का विवाद, मारपीट का आरोप
एत्मादपुर। बरहन रोड पर गांव रसूलपुर के पास पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों का सेल्समैन से पेट्रोल न देने पर विवाद हो गया, सेल्समैन ने युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव रसूलपुर के सेल्समैन ऋषि कुमार ने थाने में पुलिस को बताया कि वह रसूलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है, 22 अगस्त को रात्रि को अपने साथी सतेंद्र कुमार के साथ ड्यूटी पर था। रात्रि 10:30 उसने पंप को बंद कर दिया, जिसके बाद 11 बजे एक बाइक पर दो युवक आए और बोतल में पेट्रोल मांगने लगे। उसने पंप बंद होने की बात कहते हुए सुबह 5 बजे पंप खुलने पर पेट्रोल लेने को कहा। इस पर उक्त लोगों ने हम दोनों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कहा, हम किसान संगठन चलाते हैं, नौकरी नहीं करने देंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी पंप मालिक को दी। सीसीटीवी में एक युवक की पहचान गांव सवाई के प्रताप सिंह के रूप में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।