फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paper Spray Attack at Agra Civil Court, Accused Detained

दुस्साहस: दीवानी में युवक ने ये क्या किया? महिला अधिवक्ता और विपक्षी पर छिड़का पेपर स्प्रे, मच गई अफरातफरी

Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

आगरा दीवानी में तारीख पर आए युवक ने कोर्ट के बाहर महिला अधिवक्ता और अपने विपक्षी के भाई पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि न्यू आगरा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Paper Spray Attack at Agra Civil Court, Accused Detained
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा दीवानी में तारीख पर आए युवक ने महिला अधिवक्ता और विपक्षी के भाई पर कोर्ट के बाहर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना न्यू आगरा पुलिस पूछताछ में लगी है। 
विज्ञापन





थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज निवासी अमित दीक्षित ने बताया कि उनके भाई अवधेश दीक्षित का थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के वाला जी नगर निवासी महिला ऊषा देवी से सिविल का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह अपने सीनियर डिवीजन 6 की कोर्ट ने तारीख पर आए थे। दोपहर 12 बजे वह महिला अधिवक्ता के साथ कोर्ट जा रहे थे। वहां पहले से मजूद ऊषा देवी के बेटे अजय कुमार  ने अमित दीक्षित और महिला अधिवक्ता के चेहरे पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed