{"_id":"6aa90de348777ebb28049ce1","slug":"video-travel-made-easier-for-those-visiting-khajuraho-during-the-festival-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहार पर खजुराहो जाने वालों की राह आसान, आगरा से रात 2:30 बजे चलेगी फेस्टिवल स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहार पर खजुराहो जाने वालों की राह आसान, आगरा से रात 2:30 बजे चलेगी फेस्टिवल स्पेशल
आगरा। त्योहार पर खजुराहो जाने की तैयारी कर रहे आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। खजुराहो से चलने वाली ट्रेन आगरा कैंट रात 2:25 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 2:30 बजे रवाना होगी। वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे चलकर ट्रेन आगरा कैंट रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को तथा 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के 15-15 फेरे होंगे। ट्रेन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होकर चलेगी। इसमें 20 कोच होंगे—पांच स्लीपर, 12 सामान्य, एक एसी थ्री-टियर और दो एसएलआरडी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।