{"_id":"6a466521ffbe9aca7c01bee8","slug":"video-tickets-for-light-and-sound-show-at-agra-fort-will-now-cost-rs100-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो की टिकट अब 100 रुपये की होगी, मच्छर भी नहीं काटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो की टिकट अब 100 रुपये की होगी, मच्छर भी नहीं काटेंगे
आगरा किला स्थित दीवान ए आम में लाइट एंड साउंड शो में पर्यटक नहीं आ रहे। वजह उन्हें मच्छर काटते हैं। जिससे रंग ए आगरा- युगो का सफर थीम पर आयोजित शो में खलल पड़ता है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने मच्छरों के निदान के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं। लाइट एंड साउंड शो में आगरा के गौरवशाली इतिहास को प्रोजेक्शन मैपिंग से दिखाया जाता है। हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव में शो में पर्याप्त दर्शक नहीं मिल पा रहे। भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए मंडलायुक्त ने टिकट का मूल्य कम करने के आदेश दिए हैं। 300 रुपये का टिकट 100 रुपये मूल्य पर मिलेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन भी लाइट एंड साउंड शो का टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। पथकर सलाहाकार समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो चुका है। उधर, फतेहपुर सीकरी में भी लाइट एंड साउंड शो का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सीकरी में जल्द कार्य पूर्ण होगा। जिसके बाद पर्यटक आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में 5000 साल पुरानी गौरवशाली संस्कृति को देख सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।