{"_id":"6a1ab505479796fa3d0590ec","slug":"video-three-medical-firms-found-closed-irregularities-in-bills-of-five-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन मेडिकल फर्म मिली बंद, पांच के बिल में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन मेडिकल फर्म मिली बंद, पांच के बिल में गड़बड़ी
आगरा। औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा में दवाओं के 24 थोक फर्मों का निरीक्षण किया है। इसमें दवाओं के बिल, फर्म का लाइसेंस समेत अन्य की जांच की। पांच मेडिकल फर्म में गड़बड़ी मिली है। तीन फर्म बंद मिली हैं। इनको नोटिस जारी किए जाएंगे।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय स्तर से दवाओं के थोक लाइसेंस का सर्वे किया जा रहा है। इसमें फर्म का पूरा ब्योरा, लाइसेंस, गोदाम, दुकान का क्षेत्रफल, दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल, फर्म का खुलना- न खुलना, नवीनीकरण सहित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए फर्म संचालक से फाॅर्म भरवाकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और नीलेश शर्मा ने फव्वारा के मेडिसिन कॉम्प्लेक्स और नवाबिया मार्केट में 24 फर्मों की जांच की है। इसमें तीन फर्म बंद मिली हैं। पांच में दवाओं के बिल में अंतर समेत अन्य मानक नहीं मिले हैं। इनकी रिपोर्ट बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजी जा रही है। सभी थोक विक्रेताओं का सर्वे होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।