{"_id":"6b0195f78b1f1b88eb0d0d04","slug":"video-teenager-dies-after-being-struck-by-train-family-alleges-murder-and-creates-uproar-in-agra-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजन का हंगामा
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव शालूबाई में शनिवार सुबह शौच करने गए किशोर की रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, परिजन ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव घर पर रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक जय किशन उर्फ उमेश (16) पुत्र निरोत्तम निवासी पूरनपुरा, थाना पिनाहट, पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र गांव शालूबाई में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1377/06 के पास आगरा-मैनपुरी ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन रुक गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की भतीजी सपना पुत्री बालकिशन ने घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन के पास जय किशन का शव देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। इस दौरान मृतक की मां मुलिया देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और घर से शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजन ने घर पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक, जय किशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई बालकिशन और दीनानाथ विवाहित हैं। जय किशन अविवाहित था और दिल्ली में हलवाई का काम करता था। घटना के बाद मां मुलिया देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।