{"_id":"6a99b4889ff35be64c08aab4","slug":"video-special-prayer-held-at-st-mary-church-for-the-souls-of-those-who-died-in-nepal-floods-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपाल बाढ़ के मृतकों की आत्मा शांति के लिए सेंट मैरी चर्च में हुई विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपाल बाढ़ के मृतकों की आत्मा शांति के लिए सेंट मैरी चर्च में हुई विशेष प्रार्थना
आगरा के प्रतापपुरा स्थित सेंट मैरी चर्च में चल रही नौ दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा के आज छठे दिन नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं उससे उत्पन्न भयावह परिस्थितियों में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा के दौरान नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। प्रार्थना में विशेष रूप से उन परिवारों को याद किया गया, जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की गई कि वे मृतकों की आत्माओं को शाश्वत शांति प्रदान करें तथा उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस दें। विशेष प्रार्थना में उन बच्चों के लिए भी प्रार्थना की गई, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को खो दिया और अनाथ हो गए हैं। प्रभु से प्रार्थना की गई कि वे इन अनाथ बच्चों का सहारा बनें और उनके जीवन में ऐसे लोगों को भेजें, जो उनका पालन-पोषण करें, उनकी शिक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारी उठाएं तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में सहायता करें। इस अवसर पर सेंट मैरी चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे ने प्रार्थना का नेतृत्व किया। उनके साथ आज के प्रमुख प्रवाचक फादर रोजिमोन थॉमस ने विशेष प्रार्थना एवं प्रवचन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को मानवीय संवेदना, सेवा, करुणा और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में फादर अजय तथा डिकन स्वप्निल भी उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की तथा प्रभु से प्रार्थना की कि नेपाल में जल्द से जल्द परिस्थितियां सामान्य हों और पीड़ित परिवारों को राहत एवं सहायता प्राप्त हो। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने कहा कि प्रभु दुख और संकट की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ रहें और उन्हें नई आशा, शक्ति तथा शांति प्रदान करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।