Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold Prices Hit Middle-Class Budgets: What Bought 10 Grams in 2021 Gets Just 3.7 Grams in 2026

यूपी: सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मध्यमवर्ग की पहुंच से दूर हुए गहने; पिछले 5 साल में कितना बदला भाव?

Thu, 12 Nov 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

आगरा में सोने की कीमत पांच साल में 47,257 रुपये से बढ़कर 1,41,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। 2021 में 10 ग्राम सोना खरीदने वाला बजट अब घटकर महज 3.7 ग्राम रह गया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शादी-ब्याह और त्योहारों पर सोना खरीदना मुश्किल हो गया है।
 

विज्ञापन
Gold Prices Hit Middle-Class Budgets: What Bought 10 Grams in 2021 Gets Just 3.7 Grams in 2026
सोने के आभूषण ब - फोटो : सोशल मीडिया( जांच एजेंसी)

विस्तार

सोने की चमक जेब पर भारी पड़ रही है। दिवाली पर शगुन के लिए भी सोना मध्यम वर्ग के लिए ख्वाब साबित हुआ। आलम यह है कि पांच साल पहले जितने में एक तोला सोना मिल रहा था, अब उतने में एक चौथाई भी नसीब नहीं हो रहा।
विज्ञापन


दिवाली पर 2021 में जो परिवार 47,257 रुपये जोड़कर 10 ग्राम यानी एक तोला सोने का सिक्का या छोटा-सा गहना खरीद लिया करता था, वह परिवार आज बेबस है। 2026 की दिवाली पर सोने के भाव इस कदर भागे कि उसी बजट में हाथ में केवल 3.7 ग्राम सोना आ सका। बेटियों की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर सोना जुटाने वाले मां-बाप के लिए सोने में आई महंगाई की चमक अब किसी सदमे से कम नहीं है।
विज्ञापन



एक साल में 60.2% की छलांग
आगरा सराफा मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि सोना में सबसे बड़ा झटका दिवाली 2024 से 2025 के बीच लगा। महज एक साल में भाव 60.2% की छलांग लगाकर 1.26 लाख रुपये के पार निकल गया। थोक बाजार का यह भाव जब जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ खुदरा दुकान तक पहुंचता है तो भाव सुनकर आम खरीदार की हिम्मत टूट जाती है। शगुन के नाम पर अब तोले नहीं सिर्फ रत्ती और ग्राम में समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का महंगाई मीटर
दिवाली 2021: 47,257 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिवाली 2022: 52,152 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2023: 60,029 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिवाली 2024: 79,181 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिवाली 2025: 1,26,854 रुपये प्रति 10 ग्राम

दिवाली 2026: 1,41,287 रुपये प्रति 10 ग्राम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed