फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smuggler nabbed with narcotic powder worth 15 lakh in agra

VIDEO: कार पर पुलिस की बत्ती लगाकर तस्करी, हूटर बजाकर जमाता था राैब; 15 लाख के नशीले पाउडर के साथ दबोचा तस्कर

Thu, 01 Oct 2026 06:56 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:56 PM IST
Smuggler nabbed with narcotic powder worth 15 lakh in agra
आगरा के थाना ट्रांस यमुना से 19 जून को गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया चर्चित तस्कर राहुल उर्फ सोनू चुर्रा जेल से बाहर आते ही फिर नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया। इस बार ट्रांस यमुना पुलिस ने उसे 252 ग्राम एल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पाउडर की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 1 बजे करीब संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाथरस मार्ग स्थित खाली पड़े कांशीराम आवास के पास एक व्यक्ति कार में नशीला पदार्थ लेकर बैठा है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी करके मौके पर पहुंचकर कार सवार राहुल उर्फ सोनू चुर्रा को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 252 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद हुआ। पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने नशीला पाउडर इस्लाम नगर निवासी फैजा पुत्र बाबू खां से खरीदा था। वह पाउडर को छोटी-छोटी पारदर्शी पन्नियों में भरकर युवाओं और अन्य लोगों को बेचता था। पुलिस ने फैजा को मामले में वांछित किया है। आरोपी राहुल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 19 जून को भी उसे गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने गांजे के साथ नशीले पाउडर की तस्करी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल उर्फ सोनू चुर्रा क्षेत्र में भौकाल जमाने के लिए अपनी कार पर लाल-नीली पुलिस की बत्ती और हूटर लगाकर चलता था। पुलिस की तरह सायरन बजाते हुए कार से घूमने के कारण वह लोगों पर रौब जमाता था। एल्प्राजोलम की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यही कार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: युवक की संदिग्ध मौत पर मंचा बवाल, गांव के ही युवक पर लगा हत्या का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बस ने पिकअप में मारी टक्कर, गड्ढे में पलटी, बड़ा हादसा टला

01 Oct 2026

VIDEO: अस्मिता खेलो इंडिया हॉकी महिला लीग का शुभारंभ, हर खिलाड़ी को मिलेगी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

01 Oct 2026

VIDEO: एक माह चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जागरूकता पर जोर

01 Oct 2026

वोट चोरी के आरोप व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में किया प्रदर्शन

01 Oct 2026
विज्ञापन

एसआईआर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा का हमला: राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल, वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज

01 Oct 2026

राजधानी शिमला में धूप ने बढ़ाई रौनक, अगले चार दिन मौसम साफ

01 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: डिप्टी सीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

01 Oct 2026

VIDEO: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 17वां स्थापना दिवस समारोह

01 Oct 2026

सीजी: गणेश विसर्जन झांकी में हिड़मा के गाने पर नृत्य का आरोप, कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा

01 Oct 2026

VIDEO: ग्रामीणों ने नाव सहित जरूरी मांगों को लेकर लगाया जाम, प्रशासन से बाढ़ से निपटने में मांगी मदद

01 Oct 2026

अमृतसर में युवक से 3 लाख रुपये मांगने और मारपीट के आरोप, आत्महत्या की कोशिश

01 Oct 2026

धीरेंद्र शास्त्री के स्पष्टीकरण के बाद विवाद खत्म, जामा मस्जिद में बैठक

01 Oct 2026

झज्जर में एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

फतेहाबाद में नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

01 Oct 2026

जालंधर से अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2027 में ‘नशा मुक्त पंजाब’ के मुद्दे पर भाजपा लड़ेगी चुनाव

Video: रायपुर विकास प्राधिकरण की हर संपत्ति की बनेगी कुंडली, मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर, लोगों को मिलेंगे ये फायदें

01 Oct 2026

केंद्र पर बरसे पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका

01 Oct 2026

मोगा मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन करीब 1000 बोरी फसल पहुंची

होशियारपुर में स्कूटी सवार को बचाते हुए स्कूल बस पलटी

स्वच्छता अभियान: गांधी जयंती से पहले राजघाट पर विजय गोयल ने गांधी सेल्फी पॉइंट पर की सफाई

01 Oct 2026

यमुनानगर में ईंट भट्ठा ठेकेदार इरफान के हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को तैयार हुए परिजन

01 Oct 2026

कानपुर: डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ ने परखी स्वच्छता व्यवस्था

01 Oct 2026

सोलन में हिमाचल यूनिवर्सिटी की टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 26 कॉलेजों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

01 Oct 2026

राज्यसभा चुनाव में धनराज नथवानी की एंट्री, सपा के लिए मास्टर स्ट्रोक या चुनौती?

01 Oct 2026

विभागीय क्रिकेट लीग की तैयारियां पूरी, शुक्रवार से स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम में होंगे मुकाबले

01 Oct 2026

भिवानी में पूर्व पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, कांग्रेस को दी नसीहत

01 Oct 2026

हांसी में दूषित पेयजल की समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम; 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक, 6 नए टैंक बनेंगे

01 Oct 2026

VIDEO: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

01 Oct 2026

वीडियो: गुरुग्राम के सोहना एलिवेटेड हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed