{"_id":"6aa7f2fbd6a50d9641008fc0","slug":"video-sleeper-bus-crashes-into-trailer-co-driver-head-severed-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, सह चालक का सिर धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, सह चालक का सिर धड़ से अलग
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब दो बजे नोएडा से गोंडा जा रही स्लीपर बस अपने आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि सह चालक अजय का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई जबकि छह यात्री घायल हैं। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर और सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक भाग गया। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के सह चालक 40 वर्षीय अजय (निवासी नगला इंच, थाना जसराना, फिरोजाबाद) और बस में सवार अनुज कुमार (25) निवासी बलीपुर भोक, थाना बालपुर, जिला गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार होने की वजह से होने का अनुमान है। बस के आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने रफ्तार कम की तो बस टकरा गई। हालांकि अभी जांच जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।