{"_id":"6a8eada6750ad838af0b5682","slug":"video-sensitive-areas-will-be-monitored-using-drone-cameras-during-festivals-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहारों पर ड्रोन कैमरों से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहारों पर ड्रोन कैमरों से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी
आगरा। बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्लान बनाया है। नगर को 6 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। बारावफात के जुलूस मार्ग पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को सभी एसीपी के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि यक्ष एप पर अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया जाए। समन-नोटिस की तामील की कार्रवाई एप के माध्यम से की जाए। विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किया जाए। साइबर अपराध रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। पूर्व में जेल से रिहा हुए अपराधियों की निगरानी की जाएगी।
आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पाट की पहचान करें। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बुधवार को बारावफात है। इसके बाद रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार हैं। इसको देखते हुए पुलिस अलर्ट रहे। डीजे लगाने वालों के साथ बैठक करें। तेज आवाज में गाने नहीं बजाए जाएं। आयोजकों और धर्म गुरुओं से बात की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।