फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tamil Nadu Express gruesome murder case Hayatun Nisha body parts found

नया खुलासा: लाश के 18 टुकड़े, सब्जी और मैदा में मिलाकर भगोने में पकाए ये अंग; इसलिए निशा को दी भयानक मौत

Wed, 26 Aug 2026 03:57 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

चेन्नई के गुडुवांचेरी स्थित एक मकान से बरामद हयातुन निशा के शव के टुकड़ों और कटे सिर ने सनसनी फैला दी है, जिसकी हत्या का शक मणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी पर है। यह खौफनाक मामला तब सामने आया जब 5 अगस्त को आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के कोच से एक ट्रॉली बैग में शव के टुकड़े मिले थे।

विज्ञापन
Tamil Nadu Express gruesome murder case Hayatun Nisha body parts found
सीसीटीवी में कैद हुए हत्या के बाद शव को ट्रेन में रखने वाले आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में पांच अगस्त को मिले लाश के टुकड़ों की जांच से हयातुन निशा की हत्या का मामला सामने आ गया। चेन्नई जीआरपी की जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी पर शक गहराया है। चेन्नई के गुडुवांचेरी स्थित एक मकान से हयातुन निशा का कटा सिर मिला है और दोनों आरोपी लापता हैं।
विज्ञापन


 

मृतका की पहचान 38 वर्षीय हयातुन निशा पत्नी जहूर खान के रूप में हुई है, जो ओडिशा के जगतसिंहपुर की निवासी थी। वह चेन्नई के तांबरम में विजय वस्त्र में काम करती थी। पुलिस जांच में मणिकउद्दीन लश्कर (असम) और भगवती माझी (ओडिशा) के नाम सामने आए हैं। दोनों गुडुवांचेरी के मसूथी स्ट्रीट स्थित किराए के मकान में रहते थे। 21 अगस्त को पुलिस ने इस मकान की तलाशी ली। वहां एक बड़े बर्तन में मांस और शरीर के अन्य अंग मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि हयातुन निशा की हत्या इसी मकान में की गई और शव को काटकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि शरीर के कुछ हिस्सों को मैदा और सब्जी में मिलाकर पकाया गया था। जीआरपी सीओ के अनुसार, युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की है। लाश के 18 टुकड़े किए गए। 

 
विज्ञापन

बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी
हयातुन निशा का 19 वर्षीय बेटा यूसुफ खान 21 अगस्त को अपनी मां से मिलने उसी मकान पर पहुंचा था। मां के नहीं मिलने और लापता होने की जानकारी पर उसने गुडुवांचेरी थाने में दी और गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के साथ मोबाइल कॉल विवरण और अन्य डिजिटल प्रमाणों की जांच करेगी। इससे हत्या के समय, विवाद और शव के टुकड़े करने की योजना का पता चल सकेगा।

 

चेन्नई स्थानांतरित हुआ मामला
आगरा कैंट स्टेशन पर 5 अगस्त की सुबह करीब 5:03 बजे ट्रेन संख्या 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस के पिछले कोच में एक लाल ट्रॉली बैग से सड़ी-गली अवस्था में लाश के टुकड़े मिले थे। घटना के बाद आगरा जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुरुआती कार्रवाई, शव परीक्षण और न्यायिक विज्ञान जांच के बाद मामला चेन्नई जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed