{"_id":"6a8ed35712a5177b560ffa67","slug":"ind-vs-sl-2nd-test-day-4-match-highlights-report-analysis-india-vs-sri-lanka-scorecard-record-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Day 4: आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Day 4: आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर
Wed, 26 Aug 2026 05:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:21 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त हासिल थी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर पर 229 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 16 रन की हो चुकी है। बुधवार का खेल समाप्त होने तक सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के बेहद करीब पहुंच गई है। चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं और अब भारत से 16 रन आगे है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे। भारत ने पहली पारी में 503/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी। भारत को 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने संभाली पारी
श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 63 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की शानदार साझेदारी की। करीब 110 मिनट तक चली इस साझेदारी ने श्रीलंका को मैच में वापसी का मौका दिया। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। कामिंदु मेंडिस ने मानव सुथार के खिलाफ दो छक्के लगाए, जबकि सूरियाबंदर ने भी सुथार की गेंद पर स्लॉग स्वीप करते हुए छक्का जड़ा। मेंडिस ने 87 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद सूरियाबंदर ने 78 गेंदों में पचासा पूरा किया।

प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : PTI
प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी साझेदारी
भारत को इस महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ने में प्रसिद्ध कृष्णा ने सफलता दिलाई। उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद से मेंडिस को परेशान किया और बल्लेबाज ने गेंद को खेलने की कोशिश में शुबमन गिल को कैच थमा दिया। कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए, जबकि सूरियाबंदारा अपने शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। चायकाल तक श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 199 रन था और उसे पारी की हार से बचने के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत थी।

मानव सुथार
- फोटो : PTI
आखिरी सेशन में भारत ने झटके तीन विकेट
चायकाल के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और श्रीलंका के तीन विकेट जल्दी निकाल दिए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा मानव सुथार की गेंद पर इनसाइड एज लगाकर देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद सूरियाबंदारा ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करने का मौका गंवा दिया। वह सुथार की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन सुथार ने गेंद को बल्लेबाज से दूर कर दिया। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेरने में कोई गलती नहीं की। सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सरांश जैन ने नीरोजन डिकवेला को एलबीडब्ल्यू आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। इस समय श्रीलंका का स्कोर 218 रन था।

बारिश बनी बाधा
- फोटो : IANS
बारिश ने भारत की जीत का इंतजार बढ़ाया
भारत के पास श्रीलंका की पारी खत्म करने के लिए करीब एक घंटे का समय था, लेकिन शाम 4:37 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद खराब मौसम के कारण आगे का खेल नहीं हो सका। स्टंप्स तक श्रीलंका ने 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। अब वह भारत से 16 रन आगे है। भारत को टेस्ट और सीरीज अपने नाम करने के लिए श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट लेने होंगे।

सोनल दिनूषा
- फोटो : PTI
दिनूषा ने जड़ा शानदार शतक
दिन की शुरुआत श्रीलंका के लिए अच्छी रही। पहली पारी में 103 रन बनाने वाले सोनल दिनूषा ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। वह बुधवार को 85 रन से आगे खेलने उतरे और जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया। दिनूषा ने सरांश जैन की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर 90 के आंकड़े को पार किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शानदार पुल शॉट खेलकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। हालांकि, दिनूषा की इस पारी के बावजूद श्रीलंका को फॉलोऑन से नहीं बचाया जा सका।

सिराज को लगी चोट, फिर मैदान पर लौटे
दिन के दौरान भारत को उस समय चिंता हुई जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए। उन्हें मेडिकल जांच के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस लौट आए। दूसरे सेशन में सिराज ने छोटे रन-अप के साथ गेंदबाजी की। विकेटकीपर ऋषभ पंत भी तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करने के बाद इस मुकाबले में फिर से विकेट के पीछे नजर आए।

अब पांचवें दिन क्या होगा?
श्रीलंका की टीम फिलहाल 16 रन आगे है, लेकिन उसके सिर्फ चार विकेट बाकी हैं। भारत की नजरें जल्द से जल्द इन चार विकेटों को हासिल करने पर होंगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में सफल रहती है, तो उसके पास मैच के साथ-साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने का शानदार मौका होगा।