Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway official dies under suspicious circumstances on DRM office premises wife serious allegations

VIDEO: डीआरएम कार्यालय परिसर में रेलवे अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में माैत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 02 Nov 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:02 PM IST
Railway official dies under suspicious circumstances on DRM office premises wife serious allegations
वरिष्ठ अधिकारी की कथित प्रताड़ना से परेशान उत्तर मध्य रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव डीआरएम कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य के चैंबर में सोफे पर पड़ा मिला। पत्नी आस्थारानी ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीणा पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाना सदर में तहरीर दी है। चैंबर में उल्टियां पड़ी थीं और दो पाउच मिले हैं। रात करीब 11 बजे अभिषेक को रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल, डायरी और पाउच कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गाजीपुर के थाना सैदपुर क्षेत्र के गांव खजुरा निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा पुत्र नागेंद्र सिंह कुशवाहा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में एओएम के पद पर तैनात थे। 17 अगस्त 2026 को प्रयागराज मंडल से प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण आगरा हुआ था। पत्नी आस्थारानी के मुताबिक, रविवार दोपहर तीन बजे अभिषेक घर से कार्यालय के लिए निकले थे। शाम चार बजे कुछ देर के लिए घर आए और आनन-फानन में डायरी लेकर दोबारा कार्यालय चले गए। शाम पांच बजे उनका एक सहयोगी घर पहुंचा और अभिषेक के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि वह कार्यालय में हैं। इस पर सहयोगी ने कहा कि वह वहां नहीं हैं। रात को पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने निजी मोबाइल पर मैसेज भी किया, जिसका कोई जवाब नहीं आया। परेशान होकर उन्होंने भदोही में रह रहे अपने पिता सुभाष चंद को फोन किया और पति का पता न चलने की जानकारी दी। पिता ने बताया कि अभिषेक कार्यालय में ही हैं और चेंबर का दरवाजा बंद है। रात करीब 10:30 बजे आस्थारानी डीआरएम कार्यालय पहुंचीं। स्टाफ के लोग एओएम के चैंबर में पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिले। बाद में वह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य के चैंबर में सोफे पर लेटे मिले। वहां उल्टियां भी पड़ी थीं। उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। पत्नी और चाची का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर थाना सदर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने मोबाइल, डायरी और दो पाउच बरामद किए। पोस्टमार्टम में विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका के चलते विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: चूने में पानी मिलाते ही उठे बुलबुले, कुछ देर बाद हुआ धमाका; महिला का चेहरा झुलसा

02 Nov 2026

मेरठ: त्योहार से पहले मिलावटखोर सक्रिय, खाद्य विभाग पर मिलीभगत का आरोप, शिवसेना का प्रदर्शन

02 Nov 2026

मेरठ: राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय माटी कला मेले का आयोजन

02 Nov 2026

मेरठ: श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार समिति ने गुरु गद्दी पर्व के बारे में दी जानकारी

02 Nov 2026

मेरठ: विक्टोरिया पार्क में एमएमएच और एचएलएम क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला

02 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

02 Nov 2026

मेरठ: एमडीए पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, धरने पर बैठे किसान

02 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़, वायरल से सबसे ज्यादा ग्रस्त

02 Nov 2026

मेरठ: सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

02 Nov 2026

सोलन: पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ठोडो मैदान में खेल प्रतियोगिता शुरू, हर पॉइंट पर लगेगा एक पेड़

02 Nov 2026

रामपुर बुशहर: 'मैया जी मेरे घर आना' भजन पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, कुमसू मंदिर में भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

02 Nov 2026

ऊना: माता चिंतपूर्णी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने टेका माथा, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

02 Nov 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर रैली निकाल मुख्यमंत्री आवास कूच; हाथीबड़कला में पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

02 Nov 2026

वीडियो: किन्नौर में सूखे मेवों का उत्पादन हुआ कम, दामों में बढ़ोतरी

02 Nov 2026

राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज, बोले- हार की 56 टिकली लगाए घूम रहे

02 Nov 2026

सोलन: टीबी मुक्त अभियान के तहत लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

02 Nov 2026

Video: पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव

02 Nov 2026

Video: प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव बोले- अशोक से पहले के लिखित साहित्य के प्रमाण नहीं के बराबर

02 Nov 2026

Video: अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, अनुप्रिया पटेल ने की शुरुआत

02 Nov 2026

Video: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

02 Nov 2026

हाथरस पुलिस ने सीसीटीवी, चाल-चप्पल से सुलझाई एटीएम तोड़ने के प्रयास की गुत्थी

02 Nov 2026

नाहन: 54 स्वयंसेवियों ने संवारा बनकला स्कूल, एनएसएस शिविर में चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य

02 Nov 2026

मुआवज़े की मांग को लेकर ग्रामीणों ने फूंका कंपनी प्रबंधन का पुतला, दी चेतावनी।

02 Nov 2026

भिकोना में भालू ने गौशाला तोड़कर बैल को मार डाला, जनप्रतिनिधियों का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

02 Nov 2026

सीएम योगी ने 520 करोड़ की सौगातों से चमकेगी गोंडा के गौरा और मनकापुर की किस्मत

02 Nov 2026

गोंडा में युवाओं में दिखा उत्साह, मुख्यमंत्री की जनसभा में गूंजता रहा जय श्रीराम

02 Nov 2026

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा पर किए तीखे वार

लुधियाना में तीन दिवसीय रंगला पंजाब लाइव पेंटिंग का आयोजन

02 Nov 2026

फलोटा गांव में शहीद सूरज तोपाल को दी गई श्रद्धांजलि, भव्य आयोजन का संकल्प

02 Nov 2026

मंडी के 150 युवाओं का विदेश में नौकरी के लिए इंटरव्यू, 120 का होगा चयन; 40 से 70 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed