Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Railway concession cards will make train travel easier for persons with disabilities and offer fare discounts
{"_id":"6aa90dc07bb2e6b41c04316d","slug":"video-railway-concession-cards-will-make-train-travel-easier-for-persons-with-disabilities-and-offer-fare-discounts-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिव्यांगों को रेलवे रियायत कार्ड से आसान होगी ट्रेन यात्रा, किराये में मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिव्यांगों को रेलवे रियायत कार्ड से आसान होगी ट्रेन यात्रा, किराये में मिलेगी छूट
आगरा। दिव्यांग यात्रियों और बच्चों को रेल यात्रा में सहूलियत देने के लिए आगरा रेल मंडल रेलवे रियायत कार्ड बना रहा है। पांच महीनों में मंडल में 421 रियायत कार्ड ऑनलाइन बनाकर जारी किए गए हैं। इनमें अगस्त में ही 131 कार्ड जारी हुए। कार्ड बनने के बाद किराये में निर्धारित छूट लेने के लिए यात्रियों को बार-बार दस्तावेज की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में जिला चिकित्सा अधिकारी का चिकित्सा प्रमाण पत्र, फोटो और पहचान संबंधी दस्तावेज लगाने होंगे। सत्यापन के बाद डीआरएम कार्यालय से जारी कार्ड की जानकारी रेलवे के सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी। टिकट बनाते समय कार्ड की फोटो कॉपी देने पर यात्री की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी और उसी आधार पर रियायत वाला टिकट जारी होगा। ई-टिकट में भी यही व्यवस्था रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।