{"_id":"6a7de17bd97b93d174004e23","slug":"video-prayagraj-veraval-special-train-will-stop-at-idgah-station-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी प्रयागराज-वेरावल स्पेशल ट्रेन
आगरा। प्रयागराज-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव से आगरा के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। गुजरात के वेरावल और प्रयागराज जाने वाले यात्री अब ईदगाह से सीधे इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इसके साथ झींझक और फफूंद स्टेशनों पर भी ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04173 प्रयागराज-वेरावल स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से सुबह 10:10 बजे रवाना होगी। झींझक में 1:48 से 1:50 बजे और फफूंद में 2:13 से 2:15 बजे ठहरेगी। ईदगाह स्टेशन 6.30 बजे पहुंचेगी। इस ठहराव से आगरा के यात्रियों को वेरावल की ओर जाने के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04174 प्रत्येक शुक्रवार 14 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।