फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi slams Jr NTR Janhvi Kapoor Devara Part 1 Chuttamalle song deepfake Video seeks film body help

जूनियर एनटीआर-जान्हवी का डीपफेक मामला: 'ऐसी हरकतें शर्मनाक हैं'; चिरंजीवी ने जताई नाराजगी, सरकार से की ये अपील

Sun, 04 Oct 2026 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

Chiranjeevi Slams-Jr NTR Janhvi Morphed Video: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के डीपफेक वीडियो मामले पर मेगा स्टार चिरंजीवी ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। साथ ही सरकार से इसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Chiranjeevi slams Jr NTR Janhvi Kapoor Devara Part 1 Chuttamalle song deepfake Video seeks film body help
चिरंजीवी-जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो आपत्तिजनक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी। कई और सेलेब्स भी उनके समर्थन में आए हैं। साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी इस वीडियो पर आपत्ति दर्ज करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन

चिरंजीवी बोले- 'ऐसी हरकतें क्रूर और शर्मनाक हैं'
चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट से एक लंबा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने जान्हवी और जूनियर एनटीआर के आपत्तिजनक डीपफेक वीडियो को लेकर लिखा है, 'एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला के अपमानजनक और मॉर्फ्ड वीडियो बनाना मुझे बहुत परेशान करता है। ऐसी हरकतें क्रूर, शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। मैं इनकी कड़ी निंदा करता हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'इसे मजाक या मनोरंजन नहीं माना जा सकता'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'यह मामला सिर्फ किसी एक व्यक्ति या एक फिल्म से जुड़ा नहीं है। आज यह किसी और के साथ हुआ है। कल यह आपके, मेरे या हमारे किसी जानने वाले के साथ हो सकता है। हम सिर्फ इसलिए चुप नहीं रह सकते कि इसका हम पर व्यक्तिगत रूप से कोई असर नहीं पड़ा है। हममें से हर किसी की जिम्मेदारी है कि हम इस तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ खड़े हों। जो लोग ऐसा कंटेंट बनाते हैं और जो जानबूझकर इसे फैलाते हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इसे मजाक या मनोरंजन नहीं माना जा सकता'।

विज्ञापन

सरकार से की ये अपील
चिरंजीवी ने आगे लिखा है, 'मैं इस मामले को तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर्स काउंसिल और हमारी संबंधित इंडस्ट्री संस्थाओं के सामने उठाऊंगा और एक समर्पित कमेटी और सपोर्ट सेल बनाने की सिफारिश करूंगा। साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए यह टीम प्रभावित लोगों की मदद करेगी। ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कोशिशें करेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
इस कोशिश के लिए पूरी तेलुगु फिल्म बिरादरी को एक साथ आना होगा। हमारे संगठनों, कलाकारों, टेक्नीशियनों, दर्शकों और फैंस - सभी की इसमें भूमिका है। मैं केंद्र और राज्य सरकारों से भी अपील करता हूं कि वे एआई के ऐसे दुरुपयोग के खिलाफ कड़े और असरदार कदम उठाएं'।

कब रिलीज हुई थी 'देवरा'?
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'कृपया इन वीडियो को न देखें। न डाउनलोड करें, न शेयर करें और न ही आगे बढ़ाएं। भले ही आपका मकसद इनकी निंदा करना ही क्यों न हो। इसके बजाय, संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम अधिकारियों को इनकी रिपोर्ट करें। इंसानी गरिमा की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए हम सब मिलकर खड़े हों, आवाज उठाएं और कार्रवाई करें'।
बता दें कि फिल्म ‘देवरा' 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी।  फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म से जान्हवी ने साउथ में डेब्यू किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed