फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air pollution will increase difficulties for asthma and respiratory patients

फूल रहा दम: धूल-धुआं से नाक-कान में खुजली, सांस लेने में हो रही दिक्कत; इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 04 Oct 2026 03:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को देर रात और सुबह तक रहती है।  अस्थमा-सांस रोग के पुराने मरीजों के सीने में भारीपन, जकड़न हो रही है। धूप निकलने के बाद परेशानी में सुधार होने लगता है। 

विज्ञापन
Air pollution will increase difficulties for asthma and respiratory patients
सांस फूलना - फोटो : AI

विस्तार

हवा में बढ़ते धूल-कार्बन तत्वों से अस्थमा और सांस रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे मरीजों की हालत ज्यादा खराब मिल रही है, जिन्होंने दवाएं बंद कर दी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे 15 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण के कारण हवा में कार्बन तत्वों की संख्या अधिक है। इसके संपर्क में आने पर नाक में खुजली, बार-बार छींक आने, गले में खराश, खांसी, जुकाम की परेशानी हो रही है। अब ओपीडी में रोजाना 400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अस्थमा-सांस रोग के पुराने मरीजों के सीने में भारीपन, जकड़न हो रही है।
विज्ञापन


सांस लेने में दिक्कत होने पर मरीज दिखाने आ रहे हैं। इनमें कई की हालत खराब मिलने पर भर्ती कर ऑक्सीजन दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को देर रात और सुबह तक रहती है। धूप निकलने के बाद परेशानी में सुधार होने लगता है। मेडिसिन विभाग के डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल फीवर ठीक होने के बाद भी खांसी लंबे समय तक परेशान कर रही है। थकान के साथ सिर-मांसपेशियों में हल्का दर्द हो रहा है। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलर्जी की बुधवार को विशेष ओपीडी
एसएन की ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि बार-बार छींक आने, गले में खराश ठीक नहीं होने पर एलर्जी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में ईएनटी रोग विभाग में हर बुधवार को एलर्जी की विशेष ओपीडी संचालित हो रही है। इसमें मरीज इलाज करा सकते हैं।

चिकित्सकों ने दी ये सलाह
- अस्थमा-सांस रोगी डॉक्टर से दवाएं समायोजित कराएं।
- धूल-धुआं वाले क्षेत्रों में जाने पर मास्क लगाएं।
- सुबह-शाम भाप लें, गुनगुने पानी से गरारे करें।
- बुखार होने पर पैरासिटामॉल लें, ठीक न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed