{"_id":"6ac21e8b22bacb364a0e3f81","slug":"convict-sentenced-to-10-years-in-blackmail-and-harassment-case-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, फिर पति को भेज दिए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो; दोषी को 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, फिर पति को भेज दिए आपत्तिजनक फोटो और वीडियो; दोषी को 10 साल की सजा
Sun, 04 Oct 2026 03:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:08 PM IST
सार
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए युवक ब्लैकमेल करता रहा। युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो पति को भेज दिए। मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट न्यूज
- फोटो : ANI
विस्तार
आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनहाई निवासी मोहन को दोषी माना। फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव ने उसे 10 साल का कठोर कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
थाना एत्माद्दौला में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह शादी से पहले ननिहाल में रहती थी। वहीं आरोपी से जान-पहचान हो गई। आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
19 सितंबर, 2018 को आरोपी ने फोन कर घर बुलाया और शारीरिक शोषण किया। दुबारा बुलाने पर मना करने पर आरोपी ने उसके भाई और पति को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेज दिए। इस पर उसने आत्महत्या की कोशिश की। पति को पूरी घटना की जानकारी हुई। उनके साथ देने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।