{"_id":"6a940523e810eb2a9c01f124","slug":"video-police-reached-village-following-false-report-of-shooting-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'गोली चल रही है, एक मर गया है', सूचना पर दाैड़ी-दाैड़ी गांव पहुंची पुलिस, मामला जानकर हैरान रह गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'गोली चल रही है, एक मर गया है', सूचना पर दाैड़ी-दाैड़ी गांव पहुंची पुलिस, मामला जानकर हैरान रह गए अधिकारी
आगरा के जैतपुर के गढ़वार गांव के मोहित तोमर ने शनिवार की दोपहर 1 बजे 112 नंबर डायल कर पीआरवी को सूचना दी कि गोली चल रही है, एक मर गया है। भारी फोर्स के साथ जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महज आधा घंटे में ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मामला चकमार्ग को जोतने के विवाद का निकला। गढ़वार गांव में बलवीर सिंह तोमर एवं पूर्व प्रधान धर्म सिंह के बीच चकमार्ग की जमीन का विवाद है। जैतपुर पुलिस ने बताया बिना पैमाइश के शनिवार दोपहर धर्म सिंह पक्ष चकमार्ग को जोत रहा था। बलवीर सिंह तोमर पक्ष ने विरोध किया। बलवीर सिंह तोमर के भतीजे मोहित सिंह ने पीआरवी को दूसरे पक्ष पर गोली चलाने एवं एक की मौत होने की सूचना दी थी। आधा घंटे में ही गढ़वार गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस से भी झड़प हुई है। चर्चा पुलिसकर्मी से अभद्रता किए जाने की भी हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभद्रता की बात से इंकार किया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया पुलिस की पड़ताल में गोलीबारी एवं मौत की सूचना झूठी निकली। बिना पैमाइश के चकमार्ग को जोते जाने का मामला सामने आया है। मौके से एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर सीज किया गया है। मौके से धर्म सिंह के बेटे हाकिम सिंह, संजय सिंह और शिकायतकर्ता मोहित को गिरफ्तार कर शांतिभंग में पाबंद किया है। चकमार्ग की पैमाइश के लिए उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पैमाइश के बाद ही चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।