{"_id":"6b02c34a57762d2c140010b2","slug":"video-police-have-arrested-an-individual-accused-of-opening-fire-during-land-dispute-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के विवाद में फायरिंग का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के विवाद में फायरिंग का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा में जमीनी विवाद में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 19 नवंबर को किसान रंधीर सिंह निवासी नगला कारे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें रणवीर सिंह, कार्तिक सिंह,अजेंद्र सिंह,भीमसेन और कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर कब्जा करने आए कुछ बंदूकधारी ने उसके भाई देवेंद्र पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर अजेंद्र सिंह ने भाई पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान अन्य लोगों ने भी फायरिंग की। मामले में थाना मलपुरा पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। एसीपी सैया जसवीर सिरोही ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अजेंद्र सिंह निवासी नगला पदमा, थाना सदर को पथौली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।