{"_id":"6a940503384a624d630a0da8","slug":"video-police-commissioner-visits-ekta-police-station-truck-theft-investigation-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने से चोरी हुआ था ट्रक, जांच करने पहुंचे पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने से चोरी हुआ था ट्रक, जांच करने पहुंचे पुलिस आयुक्त
आगरा के एकता थाने से ट्रक चोरी के मामले की जांच शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 11.30 बजे पुलिस आयुक्त दीपक कुमार थाने पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की खुद ही जानकारी ली। तीन घंटे तक गहन पड़ताल के बाद गए। अलवर, राजस्थान निवासी कालूराम अपना ट्रक लेकर दो अगस्त को आगरा आए थे। एकता थाना क्षेत्र में एआरटीओ वीके आनंद ने ओवर लोडिंग पर ट्रक को सीज कर दिया। उस पर 69,500 रुपये जुर्माना लगा कर ट्रक को एकता पुलिस को सौंप दिया था। 5 अगस्त की देर रात ट्रक थाने से चोरी हो गया। बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस की टीम ट्रक के पीछे लग गई। सिद्धार्थ नगर पुलिस के सहयोग से ट्रक को पकड़ा। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ लिया गया था। मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एकता थाने का निरीक्षण किया। अलग-अलग कर्मचारियों से पूछताछ की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।