{"_id":"6aca83b912dea3d531058ae2","slug":"video-play-raghuvanshi-raghunandan-was-staged-at-janakpuri-in-agra-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिथिला में साकार हुई त्रेतायुग की गाथा, मंच पर जीवंत हुए रामायण के दिव्य प्रसंग
जनकपुरी महोत्सव में जानकी की विदाई के बाद भी मिथिला की धरती पर रामकथा की गूंज बनी रही। भावना एस्टेट में शनिवार शाम रामायण पर आधारित नाटक रघुवंशी रघुनंदन का मंचन किया गया। आधुनिक तकनीक, प्रभावशाली प्रकाश-संयोजन और बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय से सजी प्रस्तुति में रामायण के प्रसंग जीवंत हो उठे। मंच पर उड़ते राक्षस, अग्नि की लपटों के बीच युद्ध और श्रीराम-जानकी विवाह के दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक पूरा वातावरण राममय बना रहा। लाडी संगीत मेकर की ओर से प्रस्तुत नाटक में अयोध्या के राजमहल से लेकर युद्धभूमि तक के दृश्यों को आधुनिक तकनीक के जरिए साकार किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, प्रभावशाली ध्वनि और पार्श्व संगीत के बीच कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया। लंका दहन के दृश्य में अग्नि और प्रकाश के विशेष प्रभाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, श्रीराम और माता जानकी के विवाह का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों से सजे मंच ने विवाहोत्सव की दिव्यता को जीवंत कर दिया। नाटक में प्रभु श्रीराम की भूमिका गौरव खन्ना ने निभाई। लक्ष्मण के रूप में राजन मोदी, सीता के रूप में प्राची और हनुमान के पात्र में बिंदु दारा सिंह नजर आए। वहीं, आर्यन बब्बर ने रावण की भूमिका में प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। नाटक के माध्यम से भक्ति, त्याग, मर्यादा और धर्म के संदेश को भी सामने रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।