आगरा में ईदगाह-खेरिया रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है। पुराने ओपन वेब गर्डर हटाकर उनकी जगह कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। इससे आरओबी की मौजूदा बनावट बदलकर नई आकृति में नजर आएगी। गर्डर बदलने का काम शुरू करने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मौके पर नए गर्डर रखे गए हैं, जिन्हें निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। आरओबी के आसपास लोगों का आवागमन जारी रहने के कारण रेलवे सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए निर्माण स्थल के पास दीवार बनाई जा रही है, ताकि लोगों को कार्यस्थल की ओर जाने से रोका जा सके। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गर्डर बदलने के दौरान लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है। नई व्यवस्था के तहत एक हिस्से में पांच और दूसरे हिस्से में सात गर्डर लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए गर्डर मौके पर रखे गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, काम के दौरान जरूरत के मुताबिक दो-दो घंटे के ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।