{"_id":"6af4ab620ae70edc87044573","slug":"video-on-bhaiya-dooj-entry-of-heavy-vehicles-towards-the-city-from-agra-gwalior-highway-will-be-banned-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई दूज पर ग्वालियर हाईवे से शहर की तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई दूज पर ग्वालियर हाईवे से शहर की तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर पर लगी रोक
आगरा के मलपुरा में बुधवार को भाई दूज के त्योहार को देखते हुए आगरा-ग्वालियर हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के द्वारा बड़े वाहनों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोका गया। गांव बाद स्थित न्यू दक्षिणी बाईपास से शहर की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया गया। रोहता, इटौरा, ककुआ और बाद सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुबह से शाम तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भीड़भाड़ के कारण कुछ स्थानों पर यातायात काफी धीमा रहा। रोहता, मलपुरा, इटौरा, धनौली, बाद और ककुआ सहित अन्य चौराहों पर भी थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं चौकी प्रभारी अनुज बालियान पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। एसीपी सैंया जसबीर सिंह सिरोही ने बताया कि त्योहार को देखते हुए जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।