{"_id":"6aa7f30b905cb30d300cea33","slug":"video-no-arrest-even-after-a-month-victim-writes-to-chief-minister-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक महीने में भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक महीने में भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
आगरा के मलपुरा में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मगर एक महीने बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे पीड़ित के परिजन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। गांव बल्हेरा, मलपुरा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भाई संजीव कुमार ने 9 अगस्त को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगला रेवती निवासी राजकुमारी पत्नी श्याम, पवन, रोनित, सुमित, सूखा, वंश, अंकित, राजकुमारी पत्नी संजय, सीमा, गाैरी, पूजा, बेबी, उसकी सास, अनिल, सुरेंद्र, सत्तो, सपना, बेबी की बहन नीतू, सुमन और राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। भाई की आत्महत्या के लिए ये सभी जिम्मेदार हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में केस डायरी देखी जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।