{"_id":"6ac7916cdcea575dfe07f515","slug":"video-new-bus-terminal-to-be-built-in-khandauli-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खंदौली में बनेगा नया बस अड्डा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खंदौली में बनेगा नया बस अड्डा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
आगरा के खंदौली के लोगों को अब बसों के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। कस्बे में रोडवेज के बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 1.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण पूरा करने के लिए आठ महीने का समय निर्धारित किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस अड्डे के पुनर्निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। दो नवंबर तक निविदा अपलोड या खरीदी जा सकेगी। तीन नवंबर को निविदा खोली जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को बस के इंतजार के लिए सुरक्षित स्थान और बैठने की सुविधा मिलेगी। खंदौली होकर अलीगढ़ और हाथरस की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन होता है। अभी यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। नए बस अड्डे से कस्बे और आसपास के गांवों के यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि खंदौली पहले अलीगढ़ जिले का हिस्सा था। क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से इसे आगरा जनपद में शामिल कराया गया। इसके बाद बस अड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।