{"_id":"6a9abff8300634957a0ff6cf","slug":"video-mock-drill-conducted-at-agra-airport-following-bomb-threat-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल, बम की धमकी मिलते ही दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां; कुछ ही देर में संभाल लिया मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल, बम की धमकी मिलते ही दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां; कुछ ही देर में संभाल लिया मोर्चा
एयरपोर्ट पर अचानक बम की धमकी की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा, आसपास की जांच शुरू हुई और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि यह सब वास्तविक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल थी। आगरा सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल के जरिये यह दिखाया गया कि बम की धमकी या किसी दूसरे खतरे की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां किस तरह काम करती हैं। सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा दस्तों को सक्रिय किया गया। खतरे वाले स्थान की जांच, यात्रियों को सुरक्षित निकालने और आपस में तालमेल बनाने की प्रक्रिया को मौके पर परखा गया। अभ्यास में राज्य बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता, स्थानीय खुफिया इकाई, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय वायुसेना की त्वरित कार्रवाई टीम शामिल रही। सभी ने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्रवाई की। मॉक ड्रिल का उद्देश्य ऐसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जांचना और किसी कमी को समय रहते दूर करना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।