{"_id":"6550653f7f7170c6b90f7038","slug":"video-mathara-palsa-na-mathabhaugdha-ma-mara-garaya-50-hajara-ka-aarapa-farakha-makata-karabra-ka-patana-ka-katal-oura-ka-tha-lta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मथुरा पुलिस ने मार गिराया 50 हजार का इनामी फारुख, मुकुट कारोबारी की पत्नी का कत्ल और की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मथुरा पुलिस ने मार गिराया 50 हजार का इनामी फारुख, मुकुट कारोबारी की पत्नी का कत्ल और की थी लूट
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिवाली की शुरुआत पुलिस और 50 हजार रूपये के एक इनामी आरोपी की गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ हुई। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा कालोनी में 3 नवंबर की रात कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल पर हमला, उनकी पत्नी कल्पना की हत्या और घर से रुपये व कार लूट की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ कर मुख्य आरोपी फारुख को ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वारदात में पुलिस ने चालक मोहसिन द्वारा साजिश और उसके पड़ोसी फारुख द्वारा हत्या-लूट को अंजाम देने का दावा किया है। मोहसिन की गिरफ्तारी शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान गुलमोहर सिटी से कर शनिवार को उसे जेल भेजा गया।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि चार नवंबर 2023 को थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित गुरुकृपा कालोनी में कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी पर हमला कर घर से लूट की गई थी। कृष्ण अग्रवाल की हालत अभी नाजुक है। उनको बीते शुक्रवार को ही दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौत हो चुकी है। थाना हाईवे व एसओजी टीम ने सीसीटीवी, कॉल डिटेल्स व मुखबिरी के आधार पर कृष्ण अग्रवाल के ड्राइवर मोहसिन खान पुत्र कदीर खान निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर और फारुख पुत्र करीम मंसूरी उर्फ मुल्ले निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर द्वारा वारदात करना पाया। रविवार तड़के फारुख के संबंध में हाईवे-एसओजी पुलिस को सूचना मिली कि वह गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड में है।
मौके पर दोनों टीम घेराबंदी को पहुंची। जहां पुलिस पार्टी पर फारुख द्वारा फायरिंग की गई। खुद का बचाव कर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें फारुख को गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके कब्जे से लूट की कार सहित पिस्टल, कारतूस 21.88 लाख नकद, लाख की नकदी बरामद हुई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात 21.40 बजे गुलमोहर सिटी के पास ड्राइवर मोहसिन खान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूट से संबंधित 2.10 लाख रुपये, अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं। उसे शनिवार को दिन में जेल भेजा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।