{"_id":"6a968851a9875d7cc4060752","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-fruit-shop-in-agra-sikandra-mandi-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू
आगरा के सिकंदरा मंडी स्थित फल की एक दुकान में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा बड़ी मात्रा में फल और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। व्यापारी मानें तो आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बच गई। वहीं, दुकान स्वामी ने किसी व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।