{"_id":"6ab681816c787fe3ef04d8d7","slug":"video-massive-crowd-of-devotees-thronged-ganpati-immersion-procession-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े', विघ्नहर्ता की विदाई में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े', विघ्नहर्ता की विदाई में उमड़ा जनसैलाब
आगरा के जैतपुर और बाह क्षेत्र के गांव-कस्बों में विघ्नहर्ता की विदाई को शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े..... जिसने जो मांगा उसने वो पाया, रस्ते पे हैं सब लोग खड़े' भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु जमकर नाचे। हाइवे पर विसर्जन यात्राओं में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। डीजे की धुन पर देवालयों से लेकर चौक पर स्थापित गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लेकर निकले श्रद्धालु यमुना नदी के कचौराघाट, पई घाट, कमतरी घाट पर पहुंचे। जबकि चंबल नदी के कैंजरा, नंदगवा घाट पर प्रतिमा विसर्जन को टोलियों में श्रद्धालु पहुंचे। विसर्जन यात्राओं के समापन पर 'गणपति जी हर साल यूं ही घर मेरे आते रहना, सिद्धिविनायक यूं ही सदा सुख बरसाते रहना' के भाव के साथ प्रतिमाओं की पूजा की गई। रमेश चन्द, सुनील कुमार, राकेश, विनोद सिंह, अखिल कुमार, दिनेश चन्द ने बताया कि श्रद्धाभाव से आरती उतार कर विसर्जन किया गया। विसर्जन के आखिरी दौर तक अस्थाई कुंड नहीं बनाए गये। नतीजतन बे रोक टोक श्रद्धालु यमुना एवं चंबल नदी में प्रतिमा विसर्जन करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।