{"_id":"6ab630f320a3af66510fb9cc","slug":"video-dog-saves-young-man-from-attackers-in-jalandhar-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला, बीच में आया कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला, बीच में आया कुत्ता
जालंधर के गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर लात-घूंसों और किरपाण से हमला कर दिया। गली में घेरकर युवक की पिटाई की जा रही थी, तभी पास मौजूद एक कुत्ता हमलावरों पर झपट पड़ा। कुत्ते के बीच में आने से हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हुए और युवक को बचने का मौका मिल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में कई युवक एक युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक हमलावर किरपाण लेकर पहुंचा और हमला करने लगा। तभी कुत्ता उस पर झपट पड़ा और लगातार भौंकते हुए उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हमलावर किरपाण लहराते हुए मौके से फरार हो गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
एडीसीपी सिटी-2 माध्वी शर्मा के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सामने आया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।